फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जून के प्रथम हफ्ते में रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 10 बसें

Thu, 28 May 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के हिसार रोड पर ​स्थित बस स्टैंड। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में रोडवेज डिपो को जल्द ही 10 नई बसों की सौगात मिलने जा रही है। इन बसों के शामिल होने से लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलेगी और कई रूटों पर परिवहन सेवाओं का विस्तार होगा। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार नई बसें जून माह के पहले सप्ताह तक फतेहाबाद पहुंच सकती हैं।
विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि नई बसों के चेसिस पहले ही गुरुग्राम भेज दी गई हैं जहां उन पर बॉडी निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद बसों को फतेहाबाद भेजा जाएगा। इसके बाद पासिंग, इंश्योरेंस और परमिट जैसी औपचारिकताएं पूरी कर इन्हें विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। विशेष रूप से फतेहाबाद से चंडीगढ़, दिल्ली और हिसार जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

नई बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी जिससे यात्रियों का सफर अधिक आरामदायक और सुरक्षित बनेगा। रोडवेज कर्मशाला प्रबंधक सुमित कुमार ने बताया कि जून माह के पहले सप्ताह तक सभी नई बसें जिले में पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद इन्हें यात्रियाें की सुविधा के लिए रूटों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन








नई बसों के आने से होगा फायदा

नई बसों के शामिल होने से फतेहाबाद से चंडीगढ़, दिल्ली और हिसार जैसे रूटों पर यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। फिलहाल बसों की कमी के कारण यात्रियों को भीड़भाड़ और समय पर बसें नहीं मिलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नई बसों में आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिससे सफर अधिक आरामदायक और सुरक्षित बनेगा। वर्तमान में फतेहाबाद बस डिपो और टोहाना सब डिपो में कुल 190 बसें हैं। नई बसों के आने के बाद कुछ पुरानी बसों को लंबे रूटों से हटाकर लोकल रूटों पर लगाया जाएगा जिससे ग्रामीण और स्थानीय यात्रियों को भी बेहतर सुविधा मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें