पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इंद्रदेव नामक व्यक्ति यहां डबुआ कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता है। उसके परिवार में उसकी पत्नी भारती (35 वर्ष) एवं दो बच्चे हैं।
शुक्रवार को दिन में उसके बच्चे स्कूल चले गए और इंद्रदेव अपने काम पर चला गया। जब बच्चे स्कूल से वापस आए तो देखा कि भारती ने वेंटिलेशन के लिए लगाई जाली में साड़ी का फंदा डालकर फांसी लगा ली है।
पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। उधर, पल्ला चौकी क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी में रामकुंवर परिवार के साथ रहते हैं।
उन्होंने कुछ समय पहले अपनी 19 वर्षीय बेटी सपना की शादी की थी मगर अभी उसका गौना नहीं किया था। शुक्रवार रात को सपना ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।