फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों से मिठाइयों के सात सैंपल लिए

Wed, 16 Oct 2013 10:56 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली नजदीक आते ही मिठाइयों में मिलावट करने वाले सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग ने मिठाइयों की दुकानों पर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को विभाग ने डबुआ कॉलोनी में छापेमारी की।
विज्ञापन


दिनभर चले अभियान में विभाग ने मिठाइयों के सात नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए बृहस्पतिवार को चंड़ीगढ़ मुख्यालय भेजा जाएगा। कॉलोनियों में बनने वाली मिठाईयों की शुद्धता को परखने के लिए खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने डबुआ में छापेमारी की। टीम ने कॉलोनी के एक गोदाम से दो रसगुल्ले, दो छेना के नमूने लिए।

जबकि एक मिठाई की दुकान से बूंदी के लड्डू का एक, खोवा एवं पनीर के एक-एक सैंपल लिए। टीम ने मौके पर मिली अन्य कई चीजों की भी जांच रैपिड किट से की। जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डॉ. डीके शर्मा ने बताया कि नमूनों को चंडीगढ़ भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें