फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाई

Tue, 19 Nov 2013 07:32 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर 18 वर्षीय एक युवक ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। सोमवार रात उसने दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस की ज्यादती व 10 हजार रुपये मांगे जाने के चलते युवक की मौत होने से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को सुबह से शाम तक एनएच-तीन मस्जिद चौक के पास जाम लगाया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


थाना एसजीएम नगर क्षेत्र की कल्याणपुरी झुग्गियों में रहने वाले किशोरी लाल का बेटा राहुल एनएच-तीन में एक दुकान पर बाइक मैकेनिक का काम करता था। रविवार शाम वह घर से बाइक पर सवार होकर एनएच-तीन में दवाई लेने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि शाम करीब 6.00 बजे एनएच-तीन पुलिस चौकी के सामने उसकी बाइक खराब हो गई। उसी समय एक एएसआई ने उसे बाइक के साथ पकड़ लिया और चौकी में ले गए।

किशोरी लाल का आरोप है कि वह और उसके अन्य परिजन पुलिस चौकी पहुंचे तो उनके साथ पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौच की। पार्षद योगेश ढींगड़ा द्वारा दो बार फोन किए जाने पर रात करीब 10.30 बजे पुलिस ने राहुल को छोड़ा। किशोरी का आरोप है कि पुलिस ने राहुल की पिटाई की, जिससे उसे चलने में परेशानी हो रही थी। सोमवार सुबह फिर से परिजन पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने उनके हाथ में बाइक का चालान थमा दिया। पुलिस का कहना है वह गुरु नानक जयंती के मौके पर निकल रही शोभायात्रा के मौके पर स्टंट कर रहा था। पुलिस ने राहुल पर 40 मोबाइल व 20 हजार नगदी चोरी का आरोप लगाते हुए उसे पेश करने को कहा। आरोप है कि पुलिस ने उनसे 10 हजार रुपये भी मांगे थे। इससे वे लोग काफी दुखी थे।
विज्ञापन


इस बारे में परिजनों ने घर पहुंचकर राहुल को भी लताड़ लगाई। इससे दुखी होकर सोमवार रात लगभग 12.30 बजे राहुल ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया और मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। कमरे के अंदर से आग की लपटें निकलती देख परिजनों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा। पिता ने राहुल के कपड़ों में लगी आग को बुझाया, जिससे उनके हाथ में भी छाले पड़ गए। राहुल को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे दिल्ली सफदरजंग रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनाें ने पुलिस को बयान दर्ज कराते हुए संबंधित पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने की मांग की है।

कोट
‘परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उसके परिजनों को पुलिस के साथ मृतक का शव लाने के लिए दिल्ली भेजा है’।
विज्ञापन

-रामचंद्र राठी, एसीपी, एनआईटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें