हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से दशहरे के तुरंत बाद सीनियर सेकेंडरी के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा का शेड्यूल बोर्ड की ओर से मंगलवार को जारी कर दिया गया।
बोर्ड सचिव अंशज सिंह ने बताया कि इस बार सीनियर सेकेंडरी के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का आयोजन भी स्कूल स्तर पर किया जाएगा। जिसमें बोर्ड की ओर से स्कूलों को खंड स्तर पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। सभी स्कूल मुखियाआें को प्रश्नपत्र खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से परीक्षा के दिन सुबह लेना होगा।
तिथि विषय
15 अक्तूबर अंग्रेजी
17 अक्तूबर होम साइंस
19 अक्तूबर हिंदी
21 अक्तूबर समाज शास्त्र
22 अक्तूबर मिलिट्री साइंस, डांस, एग्रीकल्चर
23 अक्तूबर फिजिक्स, इकोनॉमिक्स
24 अक्तूबर पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
25 अक्तूबर राजनीति शास्त्र, अकाउंटेंसी
26 अक्तूबर भूगोल
28 अक्तूबर गणित
29 अक्तूबर संस्कृत, उर्दू, पंजाबी
30 अक्तूबर इतिहास, रसायन विज्ञान
31 अक्तूबर कंप्यूटर साइंस, म्यूजिक हिंदुस्तानी
02 नवंबर बायोलॉजी, फिजिकल एजूकेशन, बिजनेस स्टडीज
05 नवंबर ऑफिस सेकेट्रीशिप एंड स्टोनोग्राफी हिंन्दी-अंग्रेजी,
मार्केटिंग एंड सेल्समैनशिप, एकाउंटेंसी एंड एडिटिंग
06 नवंबर फाइन आर्ट्स, बायोटेक्नोलॉजी
07 नवंबर मनोविज्ञान, दर्शन शास्त्र
08 नवंबर रिटेल, आईटी, सिक्योरिटी, ऑटोमोबाइल