फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर स्क्रीन में दिखेगा कितना है प्रदूषण

Tue, 22 Jan 2013 01:27 PM IST
फरीदाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अब लोगों को शहर में प्रतिदिन बढ़ने वाले प्रदूषण की जानकारी मिल सकेगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे अजरौंदा चौक पर प्रदूषण मापक मशीन लगा दी गई है। मशीन को जल्द चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अभी तक केवल सेक्टर-16 स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय में प्रदूषण मापक मशीन लगाई गई है। ये मशीन वायु की शुद्धता रिपोर्ट देती है। इससे पता चल जाता है कि वायु में एसपीएम (सस्पेंडिड पर्टिकुलेट मैटर) की मात्रा कितनी है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसी तरह की मशीन अजरौंदा चौक पर लगाने की योजना करीब दो साल पहले बनाई थी। ताकि लोगों को भी प्रदूषण के बारे में जानकारी मिल सके और वह जागरूक हो सकें। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी संजीव बुद्विराजा ने बताया कि अजरौंदा चौक पर शहर का पहला डिस्पले बोर्ड लगाया गया है।
विज्ञापन


अजरौंदा चौक के शहर का सबसे व्यस्ततम चौराहा होने के चलते सबसे पहले डिस्पले बोर्ड यहीं लगाया गया है। यहां से हर रोज सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, जिससे लोगोंको पता चल सकेगा कि शहर में प्रदूषण का स्तर कितना है। 70 लाख रुपये की इस स्क्रीन पर हर रोज व हर घंटे की एसपीएम रिपोर्ट आती रहेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें