फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन बेल्ट में बेहतर होगी पानी की सप्लाई

Thu, 17 Oct 2013 08:02 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नहर पार बस रहे ग्रेटर फरीदाबाद की मास्टर रोड की ग्रीन बेल्ट में हुडा 10 ट्यूबवेल लगाने की योजना पर काम कर रहा है। सेक्टरों में पानी की बेहतर सप्लाई के लिए पंप चैंबर भी बनाया जाएगा। इस पर हुडा 82 लाख रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन


हुडा ग्रेटर फरीदाबाद के रूप में 15 नए सेक्टरों का विस्तार कर रहा है। जिसके तहत सेक्टर-75 से 89 तक तैयार किए जा रहे हैं। इसमें 11 बडे़ बिल्डर हाउसिंग प्रोजेक्ट के तहत 50 हजार फ्लैट तैयार कर रहे हैं। हुडा की ओर से इन जगहों पर अभी से करीब तीन लाख लोगों के आकर रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

इसको लेकर हुडा भी अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाने में जुटा है। इतनी बड़ी आबादी को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए हुडा ने छह नए रैनीवेल और 15 नए ट्यूबवेल लगाने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन


हुडा के कार्यकारी अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि मास्टर रोड की ग्रीन बेल्ट में बनने वाले ट्यूबवेलों के साथ पंप चैंबर बनाने का काम किया जाना है। अगले महीने के अंत तक काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें