फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी नगर में फ्लैट निर्माण की कवायद तेज

Tue, 12 Nov 2013 11:33 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नीलम एवं बाटा फ्लाईओवर के पास स्थित एसी नगर के झुग्गी वासियों को फ्लैट में स्थानांतरित करने की योजना के लिए निगम इस सप्ताह पब्लिक नोटिस जारी कर सकता है। फ्लैटों के निर्माण के लिए निगम किसी बिल्डर को काम देगा।
विज्ञापन


निगम ने मुंबई की एक सलाहकार कंपनी (दर्शा कंसलटेंट) को एसी नगर में सर्वे का काम दिया था। कंपनी ने निगम को कुछ दिन पहले अपनी फिजिबिलिटी रिपोर्ट (संभाव्यता रिपोर्ट) सौंप दी है, जिसमें 23 एकड़ जगह में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर सर्वे किया गया था।

कंपनी ने मुख्य रूप से यहां रह रहे सैकड़ों परिवारों के हिसाब से फ्लैटों की संख्या, मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी व सीवर, पार्क और अन्य सुविधाओं के संबंध में आंकड़े एकत्र किए हैं।
विज्ञापन


निगम के डिप्टी टाउन प्लानर रवि सिंगला ने बताया कि एसी नगर में फ्लैटों के निर्माण का कार्य किसी प्राइवेट डेवलपर को सौंपा जाएगा। इसके लिए अगले दो-तीन दिन में पब्लिक नोटिस जारी कर दिया जाएगा।

जो भी डेवलपर इच्छुक होंगे, उन्हें इस योजना के निर्माण के बारे में अपनी रूपरेखा निगम को सौंपनी होगी, जिसमें उसे झुग्गीवासियों के लिए अस्थाई पुनर्वास योजना भी बतानी होगी कि फ्लैट बनने तक लोगों को कहां और किसी प्रकार से स्थानांतरित किया जाएगा।


33 एकड़ में बसी हैं झुग्गियां
एसी नगर में 4,500 फ्लैट बनाकर झुग्गीवासियों को आवंटित किए जाएंगे। नाले को मिलाकर यह झुग्गियां करीब 33 एकड़ में बसी हुई हैं, जिसमें से 4 एकड़ जमीन का प्रयोग डेवलपर कंपनी करेगी। शेष में से कुछ भाग पर फ्लैट बनेंगे और कुछ नगर निगम प्रयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें