फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड हैक कर 40 हजार रुपये निकाले

Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अशोका एन्कलेव में रहने वाले एक व्यक्ति का क्रेडिट कार्ड कुछ लोगों ने इंटरनेट के माध्यम से हैक कर लिया और हजारों रुपये की नगदी उड़ा ली। पुलिस आयुक्त के आदेश पर थाना सेंट्रल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-35 स्थित अशोका एन्कलेव निवासी शेख महबूब मियां ने अपनी शिकायत में कहा है वह दिल्ली स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत हैं। अन्य दिनों की तरह तीन अप्रैल की शाम को जब वह काम से लौटे तो करीब छह बजे उनके मोबाइल पर बैंक की तरफ से एक संदेश मिला, जिसमें लिखा हुआ था कि उनके क्रेडिट कार्ड से करीब 40 हजार रुपये की नगदी निकाली गई है। संदेश देखते ही उनके होश उड़ गए। क्योंकि उन्होंने न तो कोई खरीदारी की थी और न ही कार्ड से रुपये निकाले थे। उन्होंने घटना के बारे में तुरंत बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर सूचित कर दिया। बृहस्पतिवार को उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त से कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें