फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनाने का रास्ता साफ

Thu, 28 Feb 2013 05:30 AM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद (ब्यूरो)। पाली से प्रहलादपुर तक 12 किलोमीटर तक सड़क बनाने का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। हुडा के उच्च अधिकारियों द्वारा 86 करोड़ का टेंडर छोड़ने की अनुमति दे दी गई है, जिसके बाद काम मार्च में शुरू कर दिया जाएगा। काम पूरा करने के लिए 18 माह का समय निश्चित किया गया है। इस सड़क की एक तरफ की चौड़ाई साढे़ आठ मीटर तय की गई है। इस समय दोनों तरफ सड़क की चौड़ाई सात मीटर है। दक्षिणी दिल्ली के महरौली की तरफ आने-जाने वाले वाहनों का लगातार भार सूरजकुंड सड़क पर बढ़ रहा है। इस कारण रोज इस रास्ते पर जाम रहता है। खस्ताहाल सड़क होने से यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। हुडा के कार्यकारी अभियंता टीडी चोपड़ा ने बताया कि रोड का निर्माण कार्य अगले माह शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें