फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त से मिले बड़खल के लोग

Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गांव बड़खल में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। इस मामले के नौ आरोपियों में से सिर्फ एक को ही पुलिस अभी तक गिरफ्तार कर सकी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 12 फरवरी को गांव बड़खल निवासी बसरूद्दीन के पुत्र मोहसिन को उस वक्त गोली मारकर घायल कर दिया था, जब वह बाइक से जा रहा था। थाना सूरजकुंड पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और एक आरोपी इस्लामुद्दीन उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें