फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामीबियाई भोजन के दीवाने हुए पर्यटक

Fri, 08 Feb 2013 05:30 AM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेलें में खान-पान के शौकीनाें को नामीबिया का स्टाल काफी भा रहा है। यहां पर लोगाें को उसी समय तैयार किया लजीज व्यंजन परोसा जा रहा है। पर्यटक भी बडे़ चाव से इन लजीज व्यंजनाें का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

नामीबिया के स्टॉल पर शाकाहारी व व मांसाहारी चीजें मौजूद हैं। यहां प्राकृतिक मसालों से व्यंजन तैयार किए जाते हैं। इसकी सुगंध पर्यटकों को स्टॉल तक खींच लाती है। स्टॉल में लिजा और नाबुल अकामा कु क पर्यटकों को व्यंजन बनाकर भी दिखाती हैं। इसे चखने की भी पेशकश करती हैं।
डूंगा फल है मशहूर
भारत में जिस तरह आम को फलों का राजा कहा जाता है। नामीबिया में फलों का राजा डूंगा है। यह फल अनार की तरह होता है। इसकी बीयर तैयार की जाती है। इसके साथ रेड मीट खूब खाया जाता है। शाकाहारी में मक्के की रोटी पसंद की जाती है। सब्जियों में पहाड़ों पर पाई जाने वाले जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन

खान-पान से भी है पहचान
अकामा कहती हैं कि दुनिया में नामीबिया मरुस्थल के लिए मशहूर है। यहां विश्व का सबसे पुराना मरुस्थल है। इसके साथ खान-पान भी लोकप्रियता भी अफ्रीकी व यूरोपीय देशों में मशहूर है।
भारतीय व्यंजनों के दीवाने हैं नामीबियाई
लिजा कहती हैं कि भारतीय व्यंजन में मुझे वेज खाना काफी पसंद है। रोटी के तो क्या कहने। यहां की संस्कृति मुझे खूब भाती है। ज्यादातर भारतीय शाकाहारी को प्राथमिकता देते हैं। यहां के मसाले अधिक तीखे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें