फरीदाबाद। रहस्यमय परिस्थितियों में एक चौकीदार का शव दयालबाग में पड़ा हुआ मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना सूरजकुंड पुलिस के मुताबिक, लकड़पुर में रहने वाले 40 वर्षीय सरजू प्रसाद का शव रहस्यमय परिस्थितियों में सूरजकुंड से सटे क्षेत्र दयालबाग में पड़ा पाया गया है। बताया जा रहा है कि वह एनएचपीसी में चौकीदार था। उसकी मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा।