फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग दो को छह लेन करने की बाधाआें को दूर करने का प्रयास तेज हो गया है। इसके लिए मंगलवार को अधिग्रहण की गई भूमि का अवार्ड सुनाया जाएगा। जिसकी घोषणा सेक्टर-16 ए स्थित विश्राम गृह में की जाएगी। हुडा भूमि अर्जन अधिकारी राजेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग दो को छह लेन करने के लिए करीब डेढ़ वर्ष पहले बल्लभगढ़ स्थित कुछ गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। जिसमे मुजेसर, बल्लभगढ़ , रनहेड़ा, झाड़सेतली, कैल, सीकरी गांव के नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि अवार्ड घोषित करने के बाद भू मालिकों को अर्जित भूमि का विवरण उपलब्ध करा दिया जाएगा।