फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निशमन कर्मियों की छुट्टी रद्द

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम प्रशासन ने फायर स्टेशन संचालकों को दिवाली के मद्देनजर मुस्तैद रहने को कहा है। इसके लिए सभी 70 अग्निशमन कर्मियों की मंगलवार की छुट्टी रद्द करके उन्हें अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

फायर ऑफिसर यह सुनिश्चित करेंगे कि शहर में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं। शहर की करीब 17 लाख लोगों की आगजनी से सुरक्षा करने के लिए इस बार निजी क्षेत्र की भी अग्निशमन गाड़ियों की मदद ली जाएगी।
नगर निगम के फायर ऑफिसर डीके नंदा ने दिवाली के मद्देनजर फायर कर्मियों की छुट्टियां रद्द करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन कर्मियों को दिवाली के दिन आठ की जगह 12 घंटे ड्यूटी देनी होगी। नंदा ने अपने मातहत अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निगम क्षेत्र में यह ध्यान रखा जाए कि कहीं इस प्रकार की घटना हो तो फायर ब्रिगेड वहां तुरंत पहुंच जाए। एनआईटी के दशहरा ग्राउंड, प्याली चौक, बल्लभगढ़ के सेक्टर तीन, आठ, दशहरा ग्राउंड, सेक्टर-12 एवं सेक्टर-37 की पटाखा मार्केट में एक-एक फायर ब्रिगेड तैनात की गई हैं। शेष गाड़ियां शहर की सुरक्षा के लिए तैयार रखी गईं हैं। नगर निगम प्रशासन ने कहा है कि आग से निपटने के लिए हर इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें