फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-23ए स्थित द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में दीपावली के मौके पर समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जहां बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से मन मोह लिया, वहीं जादू के शो का भी आनंद लिया। मुख्य अतिथि श्रम एवं रोजगार मंत्री शिवचरण लाल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बच्चों ने बैले डांस व फैशन शो का आयोजन भी किया। फायर लेमिगो ग्रुप ने अंग्रेजी धुनों पर सबको थिरकने पर विवश कर दिया। विशेष दीवाली मेले का आयोजन भी किया गया। इसमें बच्चों ने टैटू और मेहंदी के स्टॉल लगाए।
इस मौके पर जादूगर सीपी यादव ने अपने जादूगरी के करतब दिखाकर बच्चों, स्टाफ व अतिथियों को आश्चर्य में डाल दिया। समारोह के अंत में लकी ड्रॉ निकाले गए और स्कूल के प्रबंधन निदेशक नवीन चौधरी ने ड्रॉ के विजेताओं को उपहार वितरित किए।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता एडीसी प्रदीप गोदारा ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में हुडा प्रशासक गुड़गांव डॉ. प्रवीण कुमार उपस्थित थे। इस अवसर पर रामस्वरूप सेवानिवृत्त संयुक्त लेबर कमिश्नर व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य वीके शास्त्री, हरीश अरोड़ा आदि मौजूद थे।
मंत्री शिवचरण लाल शर्मा ने कहा कि दीप हमें प्रेरणा देते हैं कि किस प्रकार खुद जलकर दूसरों को रोशनी दी जाती है, इसलिए हम दीवाली के इस पावन पर्व पर प्रण लें कि हमारे व्यवहार व कार्यशली से किसी को ठेस न पहुंचे। स्कूल के एमडी नवीन चौधरी ने कहा कि दिवाली रोशनी का पर्व है तथा वे कामना करते हैं कि इस पावन पर्व पर सबका जीवन रोशनी से सराबोर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें