फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार कैनाल में गिरी, चालक को बचाया

Fri, 03 Aug 2012 12:00 PM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ में हाईवे के नजदीक गुड़गांव नहर की पटरी पर कीचड़ के कारण एक एस्टीम कार फिसल कर नहर में जा गिरी। घटनास्थल के पास मौजूद एक युवक ने दिलेरी दिखाते हुए नहर में छलांग लगा दी और डूबी कार के शीशे तोड़कर कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस और आरएसओ के पदाधिकारी मौके पर पहुंचेे तथा क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ की चावला कालोनी निवासी विजय(50) इसी इलाके में अपना व्यवसाय चलाता है। बृहस्पतिवार की सुबह वह गुड़गांव नहर के पास अपने प्लॉट पर गया था। जब वह नहर की पटरी पर कार चलाता हुआ हाईवे की ओर आ रहा था, तो रास्ते में सेक्टर-पांच के पास कीचड़ होने के कारण उसकी कार फिसल गई और सीधे नहर में जा गिरी। उस समय घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर अज्जी कालोनी निवासी ताहिर अपने ट्रैक्टर की मरम्मत करवा रहा था। हादसा देखकर उसने नहर में छलांग लगा दी। तब तक कार डूब चुकी थी। ताहिर ने पानी के अंदर जाकर कार का शीशा तोड़ दिया और विजय को बाहर निकाला। इसके बाद बेहोश हो चुके विजय को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलने पर यातायात थाना प्रभारी पंकज कुमार और सड़क सुरक्षा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एसके शर्मा थाना सेक्टर सात पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद क्र्रेन की सहायता से कार को नहर से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें