फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में टली बिजली कर्मियों की हड़ताल: मंत्री अनिल विज के साथ हुई बैठक, मांगों पर बनी सहमति

Mon, 10 Aug 2026 06:02 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में बिजली कर्मियों की हड़ताल फिलहाल के लिए टल गई है। मंत्री अनिल विज के साथ हुई बैठक में कर्मियों की मांगों पर सहमति बन गई है। 
विज्ञापन
अनिल विज, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बिजली कर्मियों की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में बिजली कर्मियों की मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल को दिया गया है। बैठक में सबसे अहम फैसला पहले से घोषित 15 अगस्त से एग्री डिस्कॉम शुरू नहीं करने का रहा। 
विज्ञापन


रविवार को बेनतीजा रही बैठक
बता दें कि हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा और हरियाणा पावर यूटिलिटीज के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच रविवार को दो घंटे बैठक चली थी जो बेनतीजा रही थी।

तीन दिवसीय हड़ताल का किया था एलान
इस बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों पर चर्चा हुई थी, लेकिन किसी भी प्रमुख मांग पर ठोस निर्णय नहीं हो सका। इसके बाद बिजली कर्मियों ने  11, 12 और 13 अगस्त की पहले घोषित तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल को तय कार्यक्रम के अनुसार करने का फैसला लिया था। वहीं, सोमवार को मंत्री अनिल विज के साथ हुई बैठक में मांगों को लेकर बनी सहमति के बाद बिजली कर्मियों ने हड़ताल ना करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें