हरियाणा में फतेहाबाद में नेशनल हाईवे पर पुलिस लाइन के पास बस के सामने अचानक नील गाय आने से पुलिस बस पलट गई। इससे बस में सवार आठ पुलिस कर्मी जख्मी हो गये। बस फरीदाबाद से सिरसा आ रही थी।
जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग की बस मंगलवार सुबह फरीदाबाद से सिरसा आ रही थी। फतेहाबाद में नेशनल हाईवे पर पुलिस लाइन के पास खेतों से निकलकर अचानक नील गाय बस के आगे आ गई।
उसे बचाने के चक्कर में चालक अपना संतुलन खो बैठा और बस पलट गई। पुलिस ने घायलों को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।