फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: नगर निकाय चुनाव से पहले बीजेपी की कार्रवाई, बगावत पर 8 नेता पार्टी से बाहर; 6 साल के लिए निष्कासित

Fri, 01 May 2026 10:12 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला

सार

अंबाला के 8 नेताओं को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा ने यह आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
बीजेपी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण अंबाला के 8 नेताओं को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा ने यह आदेश जारी किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि अनुशासन सर्वोपरि है और पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ना गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

विज्ञापन


इन नेताओं पर गिरी गाज
निष्कासित किए गए प्रमुख नामों में वॉर्ड संख्या 19 से संजय लाकड़ा (पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा) और वॉर्ड 3 से अमन शर्मा (मंडल प्रमुख) शामिल हैं। इनके अलावा वॉर्ड 3 से साहिल शर्मा, वॉर्ड 5 से रविंदर गुप्ता, वॉर्ड 15 से कृष्ण कुमार लठवाल और वॉर्ड 18 से प्रेम भाटिया, दलजीत भाटिया व असीम अग्रवाल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसकी प्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री  को भी भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें