फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana : हरियाणा में आज तड़के आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 3 रही तीव्रता

Sun, 26 Nov 2023 05:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Earthquake - फोटो : iStock
विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत जिले में रविवार अलसुबह एक बार फिर से धरती कांपी और भूकंप के झटके महसूस किए गए। रविवार सुबह चार बजे के करीब एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विशेषज्ञ और भूगोलविद् डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई है।  

विज्ञापन


सोनीपत के गन्नौर के गांव खेड़ी गुर्जर के पास भूकंप का केंद्र रहा है। इसकी गहराई धरती में 5.0 किलोमीटर रही। हिमालय पर्वत और उसके तराई क्षेत्र में लगातार प्लेट टेक्टोनिक्स की गतिविधियो से भूकंप आते रहते हैं। मुख्य प्लेट से देहरादून से लेकर महेंद्रगढ़ तक एक सबप्लेट में भी लगातार छोटे  स्तर के भूकंप आते रहते हैं। 

इसकी वजह से धरती की उर्जा रिलीज होती रहती हैं। किसी बड़े पैमाने पर भूकंप से बचाने में सहायक होती है। हालांकि इस भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं प्राप्त हुई है। हालांकि लगातार प्लेट टेक्टोनिक्स प्रकिया से उत्तर भारत में लगातार भूकंप आते रहते हैं। यहां आपको बता दें कि पिछले महीने हरियाणा एनसीआर दिल्ली और राज्य के कई जिलों और स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
विज्ञापन


तीन अक्तूबर की दोपहर को गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर के अलावा प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इससे पहले रोहतक और सोनीपत व फरीदाबाद नोएडा में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। तीन अक्तूबर को दोपहर दो बजकर 25 मिनट के करीब भूकंप आया था। जिसका केंद्र नेपाल रहा था। भूकंप की वजह से धरती के 10 किलोमीटर नीचे तक हलचल दर्ज की गई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें