फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: नेपाल में आया भूकंप, 6.3 नापी गई तीव्रता, हरियाणा में भी झटके किए गए महसूस

Wed, 09 Nov 2022 02:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा

सार

भूकंप के झटके लगने पर जग रहे लोग घरों से बाहर निकल आए। दफ्तरों में काम कर रहे लोगों को भी अचानक से झटके महसूस हुए। सोशल मीडिया ग्रुप्स में भी भूकंप आने की सूचना को लेकर चर्चा होने लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में रात करीब दो बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कुछ जगहों पर रात में जग रहे लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल में था। रिक्टर स्केल में इसकी तीव्रता 6.3 नापी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर अंदर था।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात आया भूकंप लोगों में चर्चा का विषय बन गया। जो लोग रात में जग रहे थे, दफ्तरों में काम कर रहे थे वह दहशत में बाहर निकल आए। ऑफिस में रखे कंप्यूटर, छत पर लगे पंखे व घरों के दरवाजे भी हिलते हुए महसूस किए गए। हरियाणा में चंडीगढ़, करनाल, रोहतक, पानीपत सहित करीब सभी जिलों में भूकंप के झटके महसूस हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें