लिफ्ट के बहाने कार सवार महिलाएं एक वृद्धा की सोने की बालियां उतारकर फरार हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
कीर्तिनगर की गली नंबर सात निवासी पूजा ने बताया कि वह अबोहर से अपनी नानी शांति देवी के साथ मंडी किलियांवाली के बस अड्डे पर उतरी थी।
उन्होंने बस अड्डा पर रिक्शा चालक से डबवाली के पुराना हनुमान मंदिर के पास स्थित हाकम के घर जाने के लिए कहा। इसी दौरान सफेद रंग की एक कार वहां आकर रुकी।
उसमें से एक महिला उतरी। उसने कहा कि वह भी हाकम के घर के पास रहती है। उन्हें छोड़ देगी, वे कार में बैठ गए। कार में पहले से ही दो महिलाएं सवार थीं।
उनके बैठते ही चालक ने कार को मलोट की ओर मोड़ दिया। गुरुनानक कॉलेज मंडी किलियांवाली के पास जाकर उन्हें महिलाओं ने उतार दिया कि कार में जगह नहीं है।
उनके कार से उतरते ही चालक ने गाड़ी भगा ली। उसकी नानी ने अपने कानों में पहनी बालियां संभाली तो वे गायब थीं।