फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में एनएच पर डंपर ने दंपती को कुचला: महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

Sun, 04 Oct 2026 05:22 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, करनाल

सार

नेशनल हाईवे-44 पर करनाल में रविवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां एक डंपर ने दंपती को कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं, पति गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
करनाल में डंपर ने दंपती को कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे-44 पर दाहा मोड़ के पास रविवार दोपहर सड़क पार कर रही दंपती को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में 55 वर्षीय कांता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल राजकुमार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि कांता देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेजा गया। राजकुमार और उनकी पत्नी कांता देवी कुरुक्षेत्र जिले के गांव संदोली के रहने वाले थे। 

दोनों रविवार को दाहा गांव में अपनी बेटी से मिलने के लिए आए थे। दोपहर बाद दोनों पैदल नेशनल हाईवे पार कर दाहा गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पानीपत की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें