फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने युवक को कुचला, मौत

Wed, 23 Oct 2013 09:40 PM IST
लोहारू (भिवानी)/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में लोहारू-हिसार रोड पर गांव खरकड़ी बस स्टैंड पर अज्ञात डंपर ने घर से घूमने निकले अशोक कुमार (40) को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने युवक के शव को सड़क पर रखकर लोहारू हिसार मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार करने और ओवर लोडेड डंपरों पर अंकुश लगाने की मांग की।

घटना की सूचना पाकर नायब तहसीलदार जगपाल सिंह और डीएसपी रमेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।
विज्ञापन


अंत में प्रशासन द्वारा आरोपी डंपर चालक को दो दिन के भीतर गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया। करीब पांच घंटे तक चले जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।

डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में अशोक कुमार निवासी खरकड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के लिए जिम्मेदार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ओवर लोडिड डंपरों पर शिकंजा कसने के लिए सूरजगढ़ रोड पर नाका लगा दिया गया है और एसडीएम भी ओवर लोडिड डंपरों के खिलाफ समुचित कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें