फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी छोड़ने गया था, दो दिन बाद शव मिला

Mon, 11 Nov 2013 07:10 PM IST
ओढां (सिरसा)/सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोड़ी थाना क्षेत्र के गांव कुरंगावाली में जलघर पर तैनात एक कर्मचारी की अज्ञात लोगों ने हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



गांव कुरंगावाली निवासी गुरमेल उर्फ गैली (37) पुत्र मक्खन सिंह गांव के ही जलघर में डेढ़ साल से अस्थाई तौर पर तैनात था और अपने भाई पप्पू के साथ गांव में रहता था। पप्पू ने बताया कि गैली शनिवार सुबह तीन बजे घर से जलघर में पानी की आपूर्ति छोड़ने गया था लेकिन वह घर नहीं लौटा।

दो दिन बाद सोमवार को उसका शव श्मशान घाट के पास मिठू सिंह के नरमे के खेत में मिला। पप्पू ने बताया कि गुरमेल के सिर में चोट के निशान पाए गए। जिससे लगता है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया। सूचना पाकर डीएसपी डबवाली रविंद्र कुमार सिंवर और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश राय ने बताया कि पुलिस ने इस संबध में मृतक के भाई पप्पू के  ब्यान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें