फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: ऑयल मिल में मिला युवक का शव, पेट पर चोट के निशान; पुलिस कर रही जांच

Wed, 15 Apr 2026 05:25 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। प्राथमिक जांच के दौरान पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली रोड स्थित एक ऑयल मिल में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए रेवाड़ी, धारूहेड़ा और कोसली की टीमें भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं। 
विज्ञापन


डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि मृतक के पेट पर किसी नुकीली वस्तु से चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध बन गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत हत्या के कारण हुई है या यह आत्महत्या का मामला है। पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुंदर लाल निवासी कोटपुतली, राजस्थान के रूप में हुई है। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। प्राथमिक जांच के दौरान पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वहीं, ऑयल मिल में काम करने वाले कर्मचारियों से भी जानकारी ली जा रही है, ताकि घटना के समय की स्थिति स्पष्ट हो सके। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें