फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में वारदात: सैर करने निकले स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या, बेटे के कत्ल के चश्मदीद गवाह थे

Mon, 14 Jun 2021 12:04 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)

सार

गांव अलेवा के रहने वाले सुरेश वशिष्ठ गांव अलीपुर में स्कूल चलाते थे और वहीं परिवार के साथ रहते थे।
 
विज्ञापन
स्कूल संचालक सुरेश वशिष्ठ। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात गांव अलीपुरा में हुई। 65 वर्षीय सुरेश वशिष्ठ सुबह सैर करने के लिए निकले थे। कार सवार युवकों ने उन्हें गोली मार दी। सुरेश वशिष्ठ की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जींद के अलेवा गांव निवासी 65 साल के सुरेश वशिष्ठ गांव अलीपुरा में एमडीएन के नाम से स्कूल चलाते थे। स्कूल में ही वह अपने परिवार के साथ रह रहे थे। सोमवार सुबह घूमने के लिए वह अलीपुरा से काब्रच्छा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कार में आए कुछ युवकों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से सुरेश वशिष्ठ की मौके पर ही मौत हो गई। 


घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सामने आया है कि सुरेश वशिष्ठ के बेटे की भी दो साल पहले रोहतक विश्वविद्यालय में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सुरेश चश्मदीद गवाह थे। पुलिस सुरेश की हत्या को उस एंगल से जोड़कर भी देख रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें