फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: जिला परिषद सफाई घोटाला; एसीबी ने आठवां आरोपी किया गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Fri, 02 Aug 2024 04:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

इससे पहले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब आठवें आरोपी ऋषि नगर कैथल निवासी रोहताश ठेकेदार को काबू किया है। जिला परिषद में सफाई के नाम पर आई 10 करोड़ में से सात करोड़ रुपये का गबन किया गया था। 
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल में जिला परिषद में हुए करीब सात करोड़ रुपये के घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो कैथल की टीम को एक और सफलता हाथ लगी है। इस मामले में एसीबी ने आठवां आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी ने ऋषि नगर कैथल निवासी रोहताश ठेकेदार को गुरुवार देर शाम ढांड रोड पर सम्राट मिहिर भोज चौक से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोप है कि इस आरोपी ने भी 72 लाख रुपये अपने खाते में फर्जी तरीके से डालकर गबन किया है। इसमें से करीब डेढ़ लाख रुपये की राशि रिकवर कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम ने उसे न्यायालय में भी पेश कर दिया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसीबी के अनुसार आरोपी रोहताश ठेकेदार ढांड रोड पर सम्राट मिहिर भोज चौक पर लगे भंडारे में कावंड़ियों की सेवा में लगा था। इस दौरान एसीबी को गुप्त सूचना मिली तो दबिश दी। इसके बाद मौके पर ही आरेापी को काबू कर लिया है। गौरतलब है कि इस मामले में कुल 15 आरोपी है। इसमें से अभी तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि सात आरोपी अभी भी एसीबी की गिरफ्त से बाहर है।

यह है पूरा मामला, अब तक हुई यह कार्रवाई
वर्ष 2021 में पंचायत चुनाव की घोषणा से पहले आचार संहिता से पहले ही कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार ने स्वच्छता अभियान के तहत गांवों में सफाई के लिए 10 करोड़ रुपये की ग्रांट दी थी। इस ग्रांट में से महज तीन करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई थी। जबकि अन्य सात करोड़ रुपये की राशि को ठेकेदारों की फर्म में डलवा आरोपियों ने उसे अपने खाते में डलवा लिए थे। इसके बाद एसीबी ने कुछ राजनेताओं व जिला पार्षदों की ओर से उठाए गए मुद्दे पर जांच शुरू की थी। अब जांच पूरी होने के बाद एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है।

इस मामले में अब तक कैथल में पंचायती राज के एसडीओ रहे रोहतक के एक्सईएन नवीन, कैथल में पंचायती राज के जेई जसबीर सिंह, अकाउंटेंट कुलवंत के साथ पंचायती राज के ठेकेदार गांव फरियाबाद निवासी दिलबाग सिंह, गांव फतेहपुर निवासी अभय संधू, ठेकेदार राजेश, पूंडरी निवासी अनिल व कैथल निवासी रोहताश को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि मामले में दर्ज एफआईआर के मुताबिक जेई जयवीर और साहिल व ठेकेदार भाजपा नेता प्रवीन सरदाना, कमल, तिलक राज व सुमित सहित एक अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


जिला परिषद में हुए सफाई घोटाला मामले में अब तक 15 में से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि सात आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है। गुरुवार देर शाम के समय कैथल से ही एक आरोपी ठेकेदार रोहताश को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को न्यायालय में भी पेश किया, जहां से न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। -महेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर, एसीबी, कैथल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें