फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर का बेटा गिरफ्तार, हरिद्वार से पकड़ा

Tue, 30 Apr 2024 11:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली/चंडीगढ़

सार

धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत ईडी ने सिकंदर सिंह को हिरासत में लिया है। 1,497 लोगों से 360 करोड़ रुपये लेकर किफायती आवास देने वादा किया था। 
विज्ञापन
police - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने घर खरीदारों के पैसों की धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को समालखा से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के बेटे सिकंदर सिंह को उत्तराखंड के हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। ईडी अधिकारियों के मुताबिक सिकंदर को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया गया। विधायक धर्म सिंह छौक्कर, उनके बेटे सिकंदर सिंह और विकास छौक्कर माहिरा रियल एस्टेट समूह के मालिक और प्रवर्तक हैं।

विज्ञापन


साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने 1,497 लोगों से घर के बदले 360 करोड़ रुपये लिए थे। इन लोगों को दिल्ली के नजदीक गुरुग्राम के सेक्टर 68 में घर बनाकर देने का भरोसा दिया गया। लेकिन फर्म मकान देने में विफल रही। साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में गुरुग्राम में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

इसी एफआईआर के आधार पर ईडी ने पिछले साल जुलाई में विधायक के आवास, साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड (अब माहिरा इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड), माहिरा ग्रुप की अन्य कंपनियों और कुछ अन्य के ठिकानों पर छापे मारे थे।
विज्ञापन


ईडी के मुताबिक घर खरीदार पिछले एक साल से माहिरा ग्रुप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और घरों की जल्द से जल्द घर देने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का सहारा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें