फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana CET: परीक्षा लीक करवाते तीन गिरफ्तार, कब्जे से 8-10 मोबाइल फोन, प्रश्न पत्र और आंसर-की बरामद

Mon, 07 Aug 2023 04:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

पुलिस ने उनके कब्जे से 8-10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। प्रश्न पत्र और आंसर-की बरामद की गई है। पुलिस ने मिलान के लिए प्रश्न पत्र को पंचकूला बोर्ड में भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में जिला पुलिस ने डीआरडीए के सामने गैस एजेंसी कार्यालय के ऊपर बने कमरे में हरियाणा सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) लीक करवाते गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से आठ-दस मोबाइल फोन, प्रश्न पत्र और आंसर-की समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने मिलान के लिए प्रश्न पत्र को पंचकूला बोर्ड में भेज दिया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान जींद के गांव ईक्कस निवासी हेडमास्टर कुलबीर, हिसार जिला के गांव मिल्कपुर निवासी जितेंद्र उर्फ जीता और जींद जिला के ही गांव कैरखेड़ी निवासी अमित के तौर पर हुई है। अमित ग्रुप-डी कर्मचारी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पेपर लीक करने, धोखाधड़ी कर राशि ऐंठने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

सोमवार को जिला पुलिस को सूचना मिली थी कि गोहाना रोड स्थित डीआरडीए के सामने हुडा मार्केट में एक गैस एजेंसी के कार्यालय के ऊपर बने कमरे में तीन-चार लोग सीईटी का पेपर लीक कर रहे हैं। इस सूचना पर डिटेक्टिव स्टाफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस को मौके पर तीन लोग मिले जिनपर पेपर लीक करने का आरोप है। उनके कब्जे से आठ-दस मोबाइल फोन, सीईटी का प्रश्न पत्र और आंसर-की बरामद हुई। बरामद किए मोबाइलों की जांच की तो उनमें व्हाट्सअप के माध्यम से कई एडमिट कार्ड आए हुए थे और उनको आगे भेजा हुआ था।

डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से मोबाइल फोन, प्रश्न पत्र और आंसर-की बरामद हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें