गांव नाहरी निवासी पवन ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। वह मुकुल प्रॉपर्टीज के कार्यालय में रहते हैं। उन्होंने दिल्ली के लामपुर बॉर्डर पर जमीन ले रखी है और वहां पर वह प्लॉटिंग कर रहे हैं। वहां पर उनके गांव के ही कुलदीप, मोनू, मोहित, नान्हा, बलम, सुधीर व हितेंद्र ने उनकी साइट पर काम रुकवा दिया था।
दिल्ली में प्लॉटिंग कर रहे गांव नाहरी के प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला करने के साथ ही उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। प्रॉपर्टी डीलर का आरोप है कि आरोपियों ने दिल्ली के लामपुर बॉर्डर पर उनके प्लॉटिंग के काम को रुकवा दिया और उनकी लेबर को भगा दिया। जब उन्होंने इसे लेकर दिल्ली के नरेला थाना में शिकायत दी तो हमला कर दिया गया। गांव नाहरी के पास उनकी स्कूटी को कार से टक्कर मारकर उन्हें मारने की कोशिश की और बाद में बुरी तरह पीट दिया। पीडि़त ने एक घर में घुसकर जान बचाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली के नरेला थाना में शिकायत दी तो किया हमला
गांव नाहरी निवासी पवन ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। वह मुकुल प्रॉपर्टीज के कार्यालय में रहते हैं। उन्होंने दिल्ली के लामपुर बॉर्डर पर जमीन ले रखी है और वहां पर वह प्लॉटिंग कर रहे हैं। वहां पर उनके गांव के ही कुलदीप, मोनू, मोहित, नान्हा, बलम, सुधीर व हितेंद्र ने उनकी साइट पर काम रुकवा दिया था और उनकी लेबर को गाली देकर भगा दिया था। उन्होंने मामले को लेकर नरेला थाना में शिकायत दी थी। वह वहां से अपने घर आ गए। जब वह घर से स्कूटी पर सवार होकर नरेला की तरफ जाने लगे तो गांव से निकलते ही एक कार ने उनकी स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। कार सवारों ने उन्हें मारने के लिए टक्कर मार दी थी।
कुंडली थाना पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
जब उन्होंने देखा कि वह बच गया तो कार से कई युवक उतरे। वह हाथ में लाठी, डंडे, लोहे की रॉड व अन्य हथियार लिए थे। उन्होंने उसे बुरी तरह पीटा। वह जान बचाने को भागने लगा तो वह उसे मारने हुए उसके पीछे भागते रहे। वह जान बचाने को एक घर में घुस गया। इस दौरान हमलावरों ने कहा कि वह कुलदीप के आदमी हैं। अगर जिंदा रहना है तो गांव में दिखाई मत देना। वह भागते हुए उसकी स्कूटी को भी तोड़ गए। हमलावरों में हितेंद्र, मोनू, मोहित, बलम, सुधीर, नान्हा व दो अन्य थे। पुलिस ने मामले में छह नामजद सहित दो अन्य के खिलाफ मारपीट, हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी के अनुसार
मामले को लेकर प्रॉपर्टी डीलर ने शिकायत दी थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।