जींद के करसोला रोड ट्रक व एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया है।
जींद क्षेत्र के करसोला रोड के पास एनएच 71 पर एक ट्रक व एंबुलेंस की आमने सामने से टक्कर हो गई। जिसमें एंबुलेंस चालक रोहतक के कन्हैली गांव निवासी वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस चालक रोहतक से चंडीगढ़ पीजीआई में मरीज को छोड़कर रोहतक की ओर जा रहा था, जब वह जुलाना में बाईपास पर करसोला रोड के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
एंबुलेंस के परखच्चे उड़े
टक्कर इतनी भयंकर थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।