फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सिरफिरे सिपाही की खून से रंगी लव स्टोरी

Mon, 10 Jun 2013 03:40 PM IST
सोनीपत/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। प्यार में पागल इंसान किसी भी हद से गुजर जाने को तैयार होता है। ऐसी ही एक प्रेम कहानी है हरियाणा की, जो तीन लोगों के खून से रंगी हुई है।
विज्ञापन


दो परिवारों की खुशियों का गला घोंटकर प्यार को एक मुकाम तक पहुंचाने की कोशिश सलाखों के पीछे जाकर खत्म हो गई।

सोनीपत के गांव गोरड़ निवासी बसंत कुमार को गांव की युवती सरिता से प्यार था। वह हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था।

सरिता के घरवालों ने उसकी शादी 15 अप्रैल को दिपालपुर निवासी संदीप से करा दी। बसंत को सरिता से जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई। और वह 18 अप्रैल को सरिता के ससुराल पहुंच गया।

प्रेमिका के पति-सास को मारी गोली
उसने अपनी सर्विस बंदूक से सरिता के पति संदीप (23), उसकी मां रोशनी (60) और संदीप की बुआ प्रकाशी पर गोलियां चला दी। इसमें संदीप और रोशनी की मौत हो गई। बसंत सरिता को लेकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर 20 अप्रैल को चंडीगढ़ पुलिस ने बसंत को निलंबित कर दिया। बसंत की गिरफ्तारी पर हरियाणा और चंडीगढ़ पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया।

पुलिसवालों पर हमला
बसंत सात जून की रात सरिता के साथ चंडीगढ़ आया। सेक्टर-17 के बस स्टॉप के पास उसे इंस्पेक्टर सुच्चा सिंह और जतिंद्र ने पूछताछ के लिए रोक लिया।

दोनों ही बसंत और सरिता से अनजान थे। बसंत ने बताया कि वह बिजनेसमैन है और अपनी पत्नी के साथ शिमला से चंडीगढ़ आया है। उनका सामान बस स्टैंड पर रखा है। पुलिस वालों ने उससे आईडी प्रूफ मांगा लेकिन उसके पास कोई आईडी प्रूफ नहीं था। फिर इंस्पेक्टर को शक हुआ।

इंस्पेक्टर सुच्चा सिंह ने सरिता और बसंत से अलग पूछताछ की। दोनों के बयान अलग-अलग थे। उन्होंने बसंत और सरिता को गाड़ी में बैठा लिया।

तब बसंत ने बताया कि सरिता उसकी पत्नी नहीं, बल्कि गर्लफ्रेंड है। इस बीच इंस्पेक्टर ने जैसे ही जतिंद्र को जिप्सी लेकर बस स्टैंड जाने के लिए कहा, बसंत ने इंस्पेक्टर पर चाकू से दो वार कर दिए।

जतिंद्र ने बचाव किया तो उसकी दाईं बाजू पर उसने चाकू घोंप दिया। जतिंद्र ने सुच्चा सिंह को बचाने के लिए उन्हें गाडी़ से नीचे धकेल दिया और खुद भी नीचे उतर गया।

इस बीच बसंत सुच्चा सिंह पर ताबड़तोड़ वार करने लगा, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। बसंत और सरिता वहां से फरार हो गए। जतिंद्र की सूचना पर सुच्चा सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

दिल्ली में गिरफ्तारी
इस बीच शनिवार को सोनीपत पुलिस ने दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के एक होटल से बसंत और सरिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट मे पेशकर एक दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें