इसमें 27 मौजूदा विधायक हैं, इसमें पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा गढ़ी सांपला से और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान होडल से बादली से कुलदीप वत्स और गोहाना से सबसे उम्रदराज करीब 80 साल के जगबीर सिंह मलिक चुनावी मैदान में होंगे।
किसको कहां से मिली टिकट
कालका -प्रदीप चौधरी
नारायणगढ़ -शैली चौधरी
साढौरा -रेणु बाला
रादौर -बिशनलाल सैनी
लाडवा -मेवा सिंह
शाहाबाद -रामकरण काला
नीलोखेड़ी -धर्मपाल गोंदर
असंध -शमशेर सिंह गोगी
समालखा -धर्म सिंह छोक्कर
खरखौदा -जयवीर वाल्मीकि
सोनीपत -सुरेंद्र पंवार
गोहाना -जगबीर मलिक
बरोदा -इंदुराज नरवाल
जुलाना -विनेश फोगाट
सफीदो -सुभाष गांगोली
कालांवाली -शीशपाल सिंह
डबवाली -अमित सिहाग
गढ़ी सांपला किलोई -भूपेंद्र सिंह हुड्डा
रोहतक -भारत भूषण बतरा
कलानौर -शकुंतला खटक
बहादुरगढ़ -राजेंद्र जून
बादली -कुलदीप वत्स
झज्जर -गीता भुक्कल
बेरी -डा. रघुबीर कादियान
महेंद्रगढ़ -राव दान सिंह
रेवाड़ी - चिरंजीव राव
नूंह -आफताह अहमद
फिरोजपुर झिरका -मामन खान
पुन्हाना -मोहम्मद इलियास
होडल -चौधरी उदयभान
फरीदाबाद एनआईटी -नीरज शर्मा
दागियों को भी टिकट
खनन मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए सोनीपत के विधायक सुरेंद्र पंवार को भी पार्टी ने टिकट दिया है। इसी प्रकार के मामलों में विवादित समालखा से धर्म सिंह छोक्कर, महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह और नूंह दंगों मेें आरोपी रहे फिरोजपुर झिरका से विधायक मामन खान को भी पार्टी ने टिकट दिया है। पहले चर्चा थी कि विवादों में घिरे और दागी विधायकों का टिकट काटा जाएगा, लेकिन पार्टी हाईकमान ने संकट में फंसे अपने विधायकों पर विशवास जताते हुए उनको मैदान में उतारा है।
लंबी बैठक के बाद जारी की गई सूची
उम्मीदवारों के नए नाम तय करने के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुक्रवार को भी देर शाम लंबी बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अजय माकन, दीपक बाबरिया, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इसके बाद 31 नामों की सूची देर रात जारी की गई।