फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में कार्यकर्ताओं को लुभाने के होंगे तमाम इंतजाम

Fri, 08 Nov 2013 10:46 PM IST
सोनीपत/जयबीर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना में 10 नवंबर को होने वाली हरियाणा शक्ति रैली के लिए कांग्रेसियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। रैली को यादगार बनाने के लिए कांग्रेसी इंतजाम करने में दिन-रात जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


लगभग 40 एकड़ में फैले पूरे रैली स्थल में कुर्सियां बिछाई जाएंगी। कार्यकर्ताओं को नीचे जमीन पर नहीं बैठना पड़ेगा। वहीं, मंच से अधिक दूरी पर बैठने वाले श्रोताओं के लिए छह बड़ी एलसीडी स्क्रीन लगाई गई हैं। वहीं, फूलों की बारिश से उनका स्वागत किया जाएगा।

रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गोहाना में रैली स्थल पर गोहाना विधायक जगबीर मलिक और श्रीकृष्ण हुड्डा डटे हुए हैं। जगबीर मलिक का कहना है कि रैली में हर तैयारी पूरी हो चुकी है और कम से 10 लाख से अधिक श्रोताओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि रैली में हर क्षेत्र से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग के पचास एकड़ भूमि पर 28 जोन बनाए गए हैं। जिनमें हर क्षेत्र से आने वाले वाहन अपने जोन में ही पार्किंग करेंगे, जिससे जाम से बचा जा सके।
 
स्वागत द्वार से सजेगा शहर
विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा का कहना है कि यह रैली देश की अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी और गोहाना का नाम पूरे देश में पहुंचाएगी। उन्होंने बताया कि रैली स्थल पर पहुंचने तक हर रास्ते पर फूलों से सुसज्जित गेट लगाए गए हैं और रैली के दौरान श्रोताओं पर पुष्प वर्षा भी की जाएगी। शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

सभास्थल पर बने आठ हैलीपैड, दो बडे़ मंचों पर बैठेंगे वक्ता  
उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि रैली स्थल पर हेलीकॉप्टरों के लिए आठ हेलीपैड बनाए गए हैं, जिनमें से छह हेलीपैड बीपीएस महिला विवि खानपुर और दो गोहाना बाईपास पर रैली में मंच के पास हैं। सभा स्थल पर दो मंच बनाए गए हैं, जिनमें मुख्य मंच 70 बाई 50 फुट और दूसरा मंच 60 बाई 120 फुट का है। मुख्य मंच पर मुख्यमंत्री सहित मुख्य वक्ता बैठेंगे और दूसरे मंच पर वीवीआईपी के बैठने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन अपनी तैयारियां पूरी कर चुका है।

दर्जनों पुलिस अधिकारी मौके पर डटे : अरुण सिंह
रैली स्थल पर इस समय दो दर्जन पुलिस अधिकारियों समेत सैकड़ों पुलिस जवान तैनात हैं। हर तरह से सुरक्षा चाक चौबंद नजर आ रही है। जिला पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह ने बताया कि जवानों की गिनती स्थिर नहीं है, यह घटाई और बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें