फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी होंगे कांग्रेस के पीएम उम्मीदवार

Thu, 02 Jan 2014 01:19 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
‘कांग्रेस के अगले प्रधानमंत्री उम्मीदवार राहुल गांधी होंगे। यह मेरी निजी राय है। हरियाणा के विधानसभा चुनाव अपने समय पर होंगे।’
विज्ञापन


यह घोषणा मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को नए साल के पहले दिन अपने सरकारी आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में की।

मुख्यमंत्री से सवाल पूछा गया था कि जैसे भाजपा ने नरेंद्र मोदी को अगला पीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया है वैसे ही केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने भी कांग्रेस उम्मीदवार घोषित करने की मांग पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है?

सीएम ने कहा कि सब जानते हैं कि कांग्रेस का कौन उम्मीदवार होगा। वैसे तो असली घोषणा केंद्रीय नेतृत्व करेगा मगर उनकी निजी राय है कि कांग्रेस के अगले पीएम उम्मीदवार राहुल गांधी होंगे।
विज्ञापन


गोहाना रैली में की गई घोषणाएं एक जनवरी से लागू करने और बिजली बिलों पर 200 रुपये की छूट देने की घोषणाओं को हरियाणा विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ कराए जाने के रूप में देखने के सवाल को पूरा होने से पहले ही मुख्यमंत्री ने घोषणा कर डाली कि हरियाणा विधानसभा चुनाव समय पर होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे पहले भी कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि चुनाव समय पर होंगे और प्रदेश सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।


आशा वर्करों का इंसेंटिव 50 फीसदी बढ़ा, न्यूनतम मानदेय 500 हुआ
गोहाना रैली में आशा वर्करों के लिए कोई घोषणा नहीं हुई थी। जिस कारण वर्करों ने आंदोलन किया।

आशा वर्कर यूनियन (हरियाणा) की मांग थी कि न्यूनतम वेतन 10000 रुपये दिया जाए, चाहे सारे इंसेंटिव बंद कर दिए जाएं। मुख्यमंत्री ने नए साल के पहले दिन उन्हें तोहफा देते हुए न्यूनतम मानदेय 500 रुपये करने की घोषणा की।

साथ में इंसेंटिव में 50 फीसदी की बढ़ोतरी भी कर दी।

यूनियन की महासचिव सुरेखा ने कहा कि इससे कुछ राहत मिलेगी और वे घोषणा का स्वागत करती हैं।

मगर यह एक प्रकार से मजाक है और यूनियन का संघर्ष जारी रहेगा।

साल 2014 इनक्लुसिव ग्रोथ ईयर : हुड्डा
मुख्यमंत्री हर साल एक जनवरी को प्रेस कांफ्रेंस कर नए साल को एक खास वर्ष के तौर पर घोषित करते हैं।

उन्होंने साल 2014 को समूचा विकास (इनक्लुसिव ग्रोथ) वर्ष घोषित किया है।

इस साल प्रदेश का समुचित और समग्र विकास किया जाएगा। हालांकि पहले से प्रदेश के हर जिले में बड़ा संस्थान स्थापित हुआ है।

उन्होंने कहा कि गोहाना रैली में की गई सभी घोषणाएं एक जनवरी से लागू हो चुकी हैं।

स्थानीय निकायों में ठेकेदारों के जरिए लगे सभी सफाई कर्मचारियों के खातों में 8100 रुपये जाएंगे।

ठेकेदारी प्रथा समाप्त हो जाएगी। सभी सफाई कर्मचारी निकायों के ठेके पर काम करेंगे। एक जनवरी से गेस्ट टीचरों को भी बढ़ा मानदेय मिलेगा।

पांच नए मेडिकल कालेज खुलेंगे
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में पांच नए प्राइवेट मेडिकल कालेज खोले जाएंगे।

हिसार और करनाल हवाई अड्डों को अपग्रेड किया जाएगा। एक कारगो एयरपोर्ट बनेगा।

इसकी प्रक्रिया काफी आगे बढ़ चुकी है। कुछ क्लीयरेंस हो चुकी हैं।

लगातार सबसे लंबा कार्यकाल हुआ हुड्डा का
हरियाणा के मुख्यमंत्री लगातार बने रहने का कार्यकाल मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम हो गया है।

उन्होंने खुद बताया कि वे 5 मार्च, 2005 को मुख्यमंत्री बने थे। अब उन्हें आठ साल, नौ महीने और 26 दिन हो गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें