फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Assembly Election: हो गया तय... तो इस सीट से चुनाव लड़ेंगी विनेश फोगाट, प्रभारी बाबरिया ने बताया

Fri, 06 Sep 2024 09:03 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस में शामिल हुईं पहलवान विनेश फोगाट हरियाणा विधानसभा का चुनाव भी लड़ेंगी। कांग्रेस ने विनेश का टिकट फाइनल कर दिया है। 
विज्ञापन
Vinesh Phogat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। वहीं, उनके साथी पहलवान बजरंग पूनिया ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दोनों पहलवान दिल्ली में पार्टी कार्यालय में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। 

विज्ञापन


वहीं, अब दोनों कांग्रेस नेताओं के विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस पर हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने भी मुहर लगा दी है। दीपक बाबरिया ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि विनेश फोगाट हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। हालांकि यह पहले से ही तय था। 
 

कांग्रेस प्रभारी बाबरिया ने कहा कि मुझे लगता है कि यह अब तय हो चुका है कि विनेश फोगाट जुलाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार होंगी। विनेश विधानसभा क्षेत्र जुलाना से ही चुनाव लड़ेंगी। वहीं बजरंग के चुनाव लड़ने पर बाबरिया ने कहा कि इस बात की मेरे पास कोई क्लेरिटी नहीं है। हां पर शायद उनकी पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल से कुछ बात जरूर हुई है, लेकिन मेरे पास बजरंग पूनिया के चुनाव लड़ने के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है। हालांकि बजरंग के बादली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकले हैं।  
विज्ञापन




इससे पहले जब विनेश कांग्रेस में शामिल हुईं तो उनसे जब पूछा गया कि आपके दादरी या जुलाना से चुनाव लड़ने की अटकलें हैं आप कहां से लड़ना चाहेंगीं। इस पर विनेश ने कहा कि एक मेरी जन्मभूमि है और दूसरी मेरी कर्मभूमि है। दरअसल विनेश का मायका दादरी विधानसभा में पड़ता है। वहीं, जुलाना विधानसभा में उनका ससुराल है। वहीं, अब प्रदेशाध्यक्ष के मीडिया को दिए बयान के बाद कन्फर्म हो गया है कि विनेश जुलाना से ही कांग्रेस प्रत्याशी होंगी। वह अपने ससुराल विधानसभा क्षेत्र जुलाना से ही चुनाव लड़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें