फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में स्कूली बच्ची पर हमला: बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, जिला शिक्षा अधिकारी को जारी किया नोटिस

Sat, 31 Oct 2026 05:54 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

आयोग ने सीधे स्कूल की सुरक्षा और बच्चों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए घटना के समय शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की तैनाती का विवरण भी तलब किया है।
विज्ञापन
बाल अधिकार संरक्षण आयोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला के सरकारी स्कूल में छह साल की बच्ची पर ईंट, पत्थरों और गमले से हमले के मामले में अब बाल अधिकार आयोग ने शिक्षा विभाग से जवाब तलब किया है। आयोग ने शनिवार को स्वतः संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) पंचकूला को नोटिस जारी कर घटना की विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट और अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा है। 

विज्ञापन


आयोग ने सीधे स्कूल की सुरक्षा और बच्चों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए घटना के समय शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की तैनाती का विवरण भी तलब किया है।
 आयोग ने पूछा है कि 28 अक्टूबर को स्कूल परिसर में घटना किन परिस्थितियों में हुई और उस समय बच्चों की निगरानी के लिए क्या इंतजाम थे। 

स्कूल प्रशासन ने घटना के तत्काल बाद क्या कदम उठाए, इसका भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके लिए आयोग ने सीसीटीवी फुटेज, संबंधित ड्यूटी रोस्टर, उपस्थिति रिकॉर्ड और घटना की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। शिक्षा विभाग की ओर से गठित जांच समिति ने अब तक क्या कार्रवाई की है, इसका विवरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

पीजीआई पहुंचकर बच्ची का हाल जाना
इससे पहले आयोग की चेयरपर्सन त्रिप्ति हरिपाल श्योराण ने शनिवार को पीजीआई, चंडीगढ़ पहुंचकर बच्ची के परिजनों से मुलाकात की थी। संबंधित एसएमओ ने उन्हें बताया कि बच्ची को फिलहाल जीवन का खतरा नहीं है। हालांकि, उसके चेहरे और नाक में फ्रैक्चर सहित गंभीर चोटें आई हैं। 

इलाज के साथ मानसिक स्थिति पर भी चिंता
आयोग ने बच्ची के शारीरिक उपचार के साथ मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत जताई है। घटना के बाद उसके मन में भय और असुरक्षा की भावना पैदा होने की आशंका को देखते हुए मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। आयोग के मुताबिक, रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें