फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी बस ने कुचला, मौत

Sat, 05 Oct 2013 09:32 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला रेवाड़ी के रेलवे चौक पर सिटी बस ने शनिवार सुबह मध्यप्रदेश निवासी 35 वर्षीय कृपाल को कुचल दिया। कृपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

मध्यप्रदेश निवासी कृपाल रेवाड़ी शहर में मजदूरी करता था। शनिवार सुबह वह पैदल पटौदी जा रहा था कि रेलवे चौक के निकट सिटी बस ने कुचल दिया।

दुर्घटना के बाद रेलवे चौक पर जाम लग गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें