इस शतरंज प्रतियोगिता में अंडर 19 आयु वर्ग में मॉडल स्कूल सेक्टर-4 के छात्र देवेन जाखड़ ने प्रथम स्थान हासिल किया है। टूर्नामेंट निर्देशक उमेद शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से राज्य स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
माता दरवाजा स्थित एमएस सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 38वीं रोहतक जिला शतरंज चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। जिला शतरंज एसोसिएशन रोहतक द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करना रहा। इस शतरंज प्रतियोगिता में अंडर 19 आयु वर्ग में मॉडल स्कूल सेक्टर-4 के छात्र देवेन जाखड़ ने प्रथम स्थान हासिल किया है। टूर्नामेंट निर्देशक उमेद शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से राज्य स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जो अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में रोहतक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
अंडर-19 आयु वर्ग में मॉडल स्कूल सेक्टर-4 के छात्र देवेन जाखड़ ने प्रथम स्थान हासिल किया है। विभिन्न वर्गों के परिणामों में अंडर-9 बालक वर्ग में मानविक ने पहला व दिगवीर लोहान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-11 बालक वर्ग में अगस्त्य इंटरनेशनल स्कूल के रियान अत्री प्रथम और दीपित चोपड़ा द्वितीय रहे। अंडर-15 बालक वर्ग में माधव गुलाटी ने पहला और अनंत सिवाच ने दूसरा स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-9 में मायशा नूरवी खत्री प्रथम रहीं, जबकि अंडर-11 में आन्वी सिवाच और सान्वी ने बेहतरीन खेल दिखाया। अंडर-13 में त्रिशा कुंडू ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-15 बालिका वर्ग में इशिता सहरावत विजेता रही। इसी तरह अंडर-17 बालिका वर्ग में मानवी चोपड़ा प्रथम और महक द्वितीय स्थान पर रहीं। अंडर-19 बालिका वर्ग में कृति कनिका ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग में प्रीति बंसल और पुरुष वर्ग में पियूष खुराना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हार्दिक खुराना द्वितीय और सुमित नेहरा तृतीय स्थान पर रहे।