चरखी दादरी। जनता कॉलेज सभागार में छह व सात नवंबर को जिलास्तरीय युवा महोत्सव होगा। इसके लिए उपायुक्त ने तैयारियों का जायजा लिया।
रावलधी आईटीआई के प्रधानाचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी जीतपाल ने बताया कि युवा महोत्सव 29 व 30 अक्तूबर को होना था। अब विभागीय निर्देशानुसार प्रशासनिक कारणों के चलते महोत्सव छह व सात नवंबर को होगा। उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि युवा महोत्सव में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी करवाना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम को भव्यता एवं गरिमा के साथ संपन्न करवाएं। महोत्सव में भाग लेने के लिए 15 से 29 वर्ष तक आयु वर्ग के युवक व युवतियां जिले की किसी भी राजकीय आईटीआई में पांच नवंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
युवा महोत्सव में समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, कहानी लेखन हिंदी, अंग्रेजी व क्षेत्रीय भाषा, कविता लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, विज्ञान मेला आदि शामिल हैं। संवाद