- 15 से 29 आयुवर्ग का कोई भी युवा आयोजन में ले सकता है भाग, 5 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। युवा मामला एवं कौशल विभाग हरियाणा और नेहरू युवा केंद्र की ओर से 18 से 19 नवंबर तक जिला युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई जाएंगी। जल्द ही जगह का चयन कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आवेदक पांच नवंबर तक अपना आवेदन फार्म आईटीआई में जमा कर सकते हैं।
नोडल आईटीआई प्रभारी श्रीनिवास जांगड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में 15 से 29 आयु वर्ग का कोई भी युवा भाग ले सकता है। इसके लिए युवा रजिस्ट्रेशन लिंक से फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदक को अपना आवेदनपत्र रावलधी आईटीआई में जमा करवाना होगा। इसके साथ ही दसवीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, फोटो व बैंक खाता की प्रति भी लानी होगी।
जिलास्तरीय युवा महोत्सव में समूह लोकगीत, एकल लोकगीत, हरियाणवी समूह व एकल डांस, समूह व एकल फॉक सांग, पोस्टर मेकिंग, कहानी लेखन, कविता गायन, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, साइंस प्रोजेक्ट व मॉडल आदि गतिविधियां करवाई जाएंगी। कार्यक्रम के लिए जगह का चयन जल्द किया जाएगा। इसके बाद सभी को सूचित किया जाएगा।
- विजेता प्रतिभागियों को ये मिलेंगे इनाम
कार्यक्रम में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 2100 रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, द्वितीय प्रतिभागी को 1500 और तृतीय को 1100 रुपये व प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए युवा संस्थान में पूछताछ कर सकते हैं।
फोटो- 18
रावलधी आईटीआई, जहां युवा महोत्सव के आवेदन जमा करवाने हैं। संवाद