फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कॉलेज में दाखिला के लिए 5 से 19 जून तक युवा कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Sat, 27 May 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए 5 जून से 19 जून तक विद्यार्थियों को पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। उसके बाद जुलाई माह में मेरिट सूची जारी की जाएगी। जिला चरखी दादरी में आठ महाविद्यालयों में 4190 सीटों पर एडमिशन होंगे।
विज्ञापन


बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर चुके हैं। 12वीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थी कॉलेज में एडमिशन लेने का इंतजार कर रहे थे। हरियाणा उच्चत्तर शिक्षा विभाग ने शुक्रवार की शाम को यूजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। सबसे पहले प्रदेश के सभी महाविद्यालयों को 29 मई से 31 मई तक अपने-अपने महाविद्यालयों की डिटेल ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। इसके बाद एडमिशन के लिए 5 जून से 19 जून तक पोर्टल खोला जाएगा जिस पर विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 8 जून से 23 जून तक ऑनलाइन फार्मों की जांच होगी। एक जुलाई से 20 जुलाई के बीच मेरिट लिस्ट जारी की जाएंगी। 21 जुलाई को महाविद्यालय में पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

1 से 20 जुलाई के बीच लगेंगी मेरिट सूची
उच्चतर विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन के बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी। पहली मेरिट सूची पर नाम आने पर विद्यार्थियों को महाविद्यालय में जाकर एडमिशन लेना होगा। अगर उसके बाद भी अगर सीटें खाली रहती हैं तो दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। ये मेरिट सूची एक से 20 जुलाई के बीच जारी होगी। विभाग मेरिट सूची के लिए तारीख की घोषणा बाद में करेगी।
विज्ञापन



मेरिट सूची के बाद होगी ओपन काउंसिलिंग
अगर दोनों मेरिट सूची के बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो उनको भरने के लिए 21 जुलाई को ओपन काउंसिलिंग की जाएगी। इसके लिए विभाग एक दिन के लिए पोर्टल खोलेगा। पहले पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा, उसके बाद उसकी हार्ड कॉपी महाविद्यालय में एडमिशन कमेटी के पास जमा करवानी होगी। एडमिशन कमेटी उसी दिन मेरिट सूची जारी कर देगा। ओपन काउंसिलिंग में पहली और दूसरी मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी, अगर किसी कारणवश तब एडमिशन नहीं करवा पाए थे तो वो भी भाग ले सकेंगे।



स्वयं का देना होगा मोबाइल नंबर
ऑनलाइन फॉर्म भरते समय विद्यार्थियों को अपने स्वयं के मोबाइल नंबर और ईमेल का ब्योरा भरना होगा। फॉर्म जांच के दौरान अगर कोई गलती मिली तो उसकी सूचना विभाग रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर ही भेजेगा। ऑनलाइन आवेदन किए जाने के बाद 8 से 23 जून तक आवेदनों की ऑनलाइन जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें