फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रेलवे फाटक के पास बुजुर्ग से 70 हजार रुपये से भरा थैला छीनकर भागा युवक, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 18 Nov 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में रेलवे फाटक के पास एक बुजुर्ग से नकदी और जरूरी दस्तावेज से भरा थैला छीनकर अज्ञात युवक भाग गया। थैले में करीब 70 हजार रुपये के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और दवाइयां रखी हुई थीं। बुजुर्ग की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांधी नगर की गली नंबर-7 निवासी 70 वर्षीय मांगेराम ने बताया कि उनके बेटे चिरंजीव और रोहित की कॉलेज रोड पर ढाणी फाटक के नजदीक दुकान है। 16 नवंबर को शाम करीब छह बजे वह दुकान पर गए थे। शाम करीब 7:35 बजे घर लौटते समय उनके बेटे चिरंजीव ने उन्हें 63,100 रुपये दिए थे। इसके अलावा उनके पास पहले से करीब सात हजार रुपये थे। उन्होंने कुल करीब 70,100 रुपये एक थैले में रख लिए। थैले में उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड, दवाइयां और चौधरी इंजीनियरिंग वर्क्स की बैंक पासबुक भी थी।
मांगेराम के अनुसार जब वह रेलवे फाटक के पास पुल के पिलर के नजदीक पहुंचे तो फाटक बंद थी। इस दौरान वह लघुशंका करने के लिए पुल से थोड़ा रेलवे लाइन की तरफ गया था। इसी बीच एक अज्ञात युवक उनके हाथ से थैला छीनकर रेलवे लाइन के साथ-साथ ढाणी की तरफ भाग गया। उस समय काफी अंधेरा हो चुका था। उन्होंने अपने स्तर पर युवक की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें