बाढड़ा। पिलानी स्थित एक कंपनी में काम करने गया भोपाली निवासी युवक लापता हो गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव भोपाली निवासी उमेद ने बताया कि उसका लड़का 13 अप्रैल को बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने के लिए पिलानी शहर गया था। इस दौरान उसने फोन पर परिजनों को बताया कि वह चुरू में किसी कंपनी में काम करने लगा है। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। उमेद ने शिकायत में बताया कि उसने पिलानी चुरू में जाकर लड़के की तलाश की तो कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद