घटनास्थल पर खड़ी स्कूल बस व क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
बाढड़ा के गोविंदपुरा गांव के समीप शुक्रवार शाम हुआ हादसा, राजस्थान के चुरू जिले का रहने वाला है घायल युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गोविंदपुरा गांव के समीप शुक्रवार शाम एक बाइक स्कूल बस से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दादरी नागरिक अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। वहीं, पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
एक बाइक चालक लोहारू से बाढड़ा की तरफ आ रहा था जबकि लोहारू स्थित एक निजी स्कूल की बस बाढड़ा से लोहारू की तरफ जा रही थी। गोविंदपुरा गांव के समीप बाइक और बस की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई जबकि उस पर सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस कंट्रोल रूम और पुलिस को हादसे की जानकारी दी।
इसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को दादरी नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद गंभीर हालत को देखते हुए युवक को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। देर शाम तक घायल की पहचान नहीं हो पाई थी। बाइक राजस्थान के चुरू जिला निवासी मुकेश के नाम से पंजीकृत है।
फोटो 33
घटनास्थल पर खड़ी स्कूल बस व क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद