फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत, मां का था इकलौता सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। रामनगर निवासी एक युवक की मंगलवार का संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया। मृतक अपनी मां का इकलौता सहारा था और उसके चचेरे भाई के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में रामनगर निवासी हरबीर ने बताया कि उसका चचेरा भाई हरदेश (20) मंगलवार को कृषि कार्य के लिए खेत में गया था। उसी दौरान दोपहर करीब ढाई बजे उसे करंट लग गया। घटना में हरदेश अचेत हो गया और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने दोपहर बाद कागजी कार्रवाई पूरी की और मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार शाम ही मृतक का गांव में दाह-संस्कार किया गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल बदलूराम ने बताया कि इस संबंध में 174 सीपीआरसी की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह पहले पिता की हुई थी मौत
मृतक हरदेश के पिता नरेश की छह माह पहले हार्ट अटैक से मौत हुई थी और इसके बाद वो ही मां का इकलौता सहारा बचा था। उसके बहन है जो शादीशुदा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें