फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: घिकाड़ा पंप हाउस के पास नहर में मिला युवक का शव

Tue, 20 Aug 2024 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। लोहारू नहर पर बने घिकाड़ा पंप हाउस पर सोमवार को एक युवक का शव मिला है। फिलहाल, मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दादरी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि घिकाड़ा पंप हाउस के पास लोहारू नहर में एक शव देखा गया है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। इसके बाद टीम ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन शिनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल है। उसकी मौत एक या दिन पहले होने का अनुमान है। उसने नीला पजामा व बैंगनी शर्ट पहनी हुई है। दाहिने हाथ पर ओम और बाएं हाथ पर नीतू नाम गुदा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें