चरखी दादरी। शहर के श्यामसर तालाब में बुधवार दोपहर बाद एक युवक का शव मिला है। शहर थाना पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर दादरी सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। वीरवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, मृतक विपिन वार्ड-9 का रहने वाला था। वह अविवाहित था। 14 जनवरी से वह घर से लापता था। परिजनों ने 20 जनवरी को गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। बुधवार दोपहर मंदिर के पुजारी ने तालाब में युवक का शव देखा और इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया। संवाद